(PM Kisan Yojana/ Image Credit: AI-generated)
नई दिल्ली: PM Kisan Yojana 23rd Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त इसी शनिवार 20 जून को जारी की जाएगी। इस योजना के तहत देशभर के करोड़ों किसानों के बैंक खातों में 2-2 हजार रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। जैसे-जैसे तारीख नजदीक आ रही है। किसानों के बीच उत्साह के साथ-साथ एक बड़ा सवाल भी उठ रहा है कि क्या उस दिन बैंक खुले रहेंगे या बंद, क्योंकि यह किस्त शनिवार को जारी हो रही है।
कई लोगों को शनिवार के बैंक हॉलिडे को लेकर कन्फ्यूजन हो रहा है। लेकिन नियम के अनुसार हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। जबकि पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक खुले रहते हैं। 20 जून को पड़ने वाला शनिवार महीने का तीसरा शनिवार है। इसलिए इस दिन देशभर के बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे।
चूंकि 20 जून को बैंक खुले रहेंगे। इसलिए किसानों के खाते में आने वाली पीएम किसान की राशि बिना किसी रुकावट के जमा हो जाएगी। सरकार इस दिन लगभग 9 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 2,000 रुपये की किस्त ट्रांसफर करेगी। किसान इस पैसे को बैंक जाकर निकाल सकते हैं या फिर UPI और ATM के जरिए भी उपयोग कर सकते हैं। इससे किसी तरह की बैंक बंदी का असर भुगतान पर नहीं पड़ेगा।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना 2019 में शुरू की गई थी और तब से लेकर अब तक इस योजना के तहत 9.44 करोड़ से अधिक किसानों को लाभ मिला है। सरकार अब तक किसानों के खातों में करीब 4.28 लाख करोड़ रुपये ट्रांसफर कर चुकी है। इस योजना का मकसद किसानों को आर्थिक सहायता देना और उनकी खेती से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में मदद करना है।