Surajpur Crime News: पति ने पार की हैवानियत की हद, बीच सड़क पर पत्नी के साथ की मारपीट, फिर कर दिया ये कांड, देखें वीडियो

Ads

Surajpur Crime News: सूरजपुर जिले में व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ जमकर मारपीट की और उसका मुंडन भी कर दिया।

  •  
  • Publish Date - June 18, 2026 / 04:45 PM IST,
    Updated On - June 18, 2026 / 04:45 PM IST

Surajpur Crime News/Image Credit: IBC24.in

Surajpur Crime News: सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पारी ने हैवानियत की साड़ी हदें पार कर दी। पति ने अपनी पत्नी के साथ अमानवीय व्यवहार किया। व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ जमकर मारपीट की और उसका मुंडन भी कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

दरअसल, व्यक्ति अपनी पत्नी पर चरित्र शंका करता था और इसी के चलते उसने इस घटना को अंजाम दिया। (Surajpur Crime News) व्यक्ति ने पहले पत्नी की बेरहमी से पिटाई की, फिर उसका जबरन मुंडन कर दिया। इतना ही नहीं, उसने पत्नी को बच्चों का पेशाब पीने के लिए भी मजबूर किया।

2006 में हुई थी लव मैरिज

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता सूरजपुर की रहने वाली है और साल 2006 में उसने आरोपी से लव मैरिज की थी। (Surajpur Crime News) वहीं पिछले एक साल से पति-पत्नी अलग रह रहे थे। हाल ही में पीड़िता अपने रिश्तेदार के घर पांडोपारा घूमने आई थी, जहां आरोपी पति ने इस घटना को अंजाम दिया।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (Surajpur Crime News)  हालांकि, पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि पटना पुलिस ने गंभीर आरोपों के बावजूद मामले में केवल मामूली धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

इन्हे भी पढ़ें:-