केंद्रीय मंत्री ने दिया इस राज्य को 8,000 करोड़ रुपये की सौगात, कई विकास कार्यों की रखी आधारशिला

केंद्रीय मंत्री ने दिया इस राज्य को 8,000 करोड़ रुपये की सौगात : Union Minister gave a gift of Rs 8,000 crore to this state, laid the

केंद्रीय मंत्री ने दिया इस राज्य को 8,000 करोड़ रुपये की सौगात, कई विकास कार्यों की रखी आधारशिला
Modified Date: June 12, 2023 / 09:46 pm IST
Published Date: June 12, 2023 7:28 pm IST

नई दिल्ली । केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को उत्तर प्रदेश में करीब 8,000 करोड़ रुपये की 10 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखी। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, गडकरी ने प्रतापगढ़ क्षेत्र में 2,200 करोड़ रुपये की पांच और देवरिया जिले में 6,215 करोड़ रुपये की पांच राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखी। गडकरी ने कहा कि प्रतापगढ़ से सुल्तानपुर के बीच 43 किलोमीटर के राष्ट्रीय राजमार्ग 330 के चौड़ीकरण पर 1,290 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे अयोध्या के रास्ते प्रयागराज से प्रतापगढ़ जाने का समय घटेगा।

Read More : चक्रवात बिपरजॉय का असर, देश के कई राज्यों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट 

गडकरी ने कहा कि प्रतापगढ़ में प्रस्तावित 14 किलोमीटर के बाइपास का निर्माण जल्द शुरू होगा। इस पर 309 करोड़ रुपये की लागत आएगी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर सड़क सुरक्षा कार्यों के लिए 27 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

Read More : बिपरजॉय का बढ़ा खतरा, सुरक्षित ठिकानों पर लाए जा रहे लोग, NDRF की 12 टीमें तैनात… 


लेखक के बारे में