यूनियनबैंक ऑफ फिलीपींस ने इंफोसिस फिनाकल के डिजिटल बैंकिंग समाधान को चुना

यूनियनबैंक ऑफ फिलीपींस ने इंफोसिस फिनाकल के डिजिटल बैंकिंग समाधान को चुना

यूनियनबैंक ऑफ फिलीपींस ने इंफोसिस फिनाकल के डिजिटल बैंकिंग समाधान को चुना
Modified Date: November 29, 2022 / 07:51 pm IST
Published Date: August 3, 2021 12:00 pm IST

बेंगलुरु, तीन अगस्त (भाषा) यूनियनबैंक ऑफ फिलीपींस (यूबीपी) ने इंफोसिस फिनाकल के क्लाउड आधारित डिजिटल बैंकिंग समाधान को चुना है।

इंफोसिस फिनाकल, एजवर्व सिस्टम्स का हिस्सा है, जो बेंगलुरु मुख्यालय वाली आईटी सेवा कंपनी इंफोसिस लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है।

इंफोसिस ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि यूबीपी क्लाउड पर फिनेकल डिजिटल बैंकिंग समाधान को अपनाएगा।

बयान में कहा गया कि इस बदलाव से यूबीपी अपने खुदरा और कॉरपोरेट बैंकिंग परिचालन का तेजी से विस्तार कर सकेगा।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय


लेखक के बारे में