यूनाइटेड ब्रुअरीज 30 जून से लुधियाना की ‘ब्रुअरी यूनिट’ करेगी बंद
यूनाइटेड ब्रुअरीज 30 जून से लुधियाना की ‘ब्रुअरी यूनिट’ करेगी बंद
नयी दिल्ली, 18 मई (भाषा) यूनाइटेड ब्रुअरीज लिमिटेड ने पंजाब के लुधियाना स्थित अपने ‘ब्रुअरी यूनिट’ को 30 जून से बंद करने की सोमवार को घोषणा की।
कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि लुधियाना के सी/60, फोकल प्वाइंट, 141010 स्थित ‘ब्रुअरी यूनिट’ को 30 जून से प्रभावी रूप से बंद किया जाएगा।
इसमें कहा गया, ‘‘ हमने एक ‘कॉन्ट्रैक्ट ब्रूइंग यूनिट’ के साथ दीर्घकालिक पट्टा समझौता किया है जिससे पंजाब तथा पड़ोसी राज्यों (जिनमें दिल्ली भी शामिल है) में कंपनी की बीयर की आपूर्ति सुनिश्चित होगी। ’’
यूबीएल ने कहा कि यह कदम पंजाब के भीतर उन्नत परिचालन के माध्यम से भविष्य की मांग को कुशल और टिकाऊ तरीके से पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
कंपनी ने कहा, ‘‘ लुधियाना ब्रुअरी के बंद होने से राज्य में हमारे व्यावसायिक प्रदर्शन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।’’
यूबीएल ने कहा कि वह इस बदलाव के दौरान अपने कर्मचारियों और श्रमिकों के समर्थन के लिए सभी आवश्यक एवं जिम्मेदार कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।
कंपनी ने कहा कि यह कदम 18 मई को पंजाब के आबकारी विभाग को दी गई सूचना के अनुरूप है।
भाषा निहारिका
निहारिका

Facebook


