यूनाइटेड स्पिरिट्स का पहली तिमाही का मुनाफ़ा 51 प्रतिशत बढ़कर 391 करोड़ रुपये पर
यूनाइटेड स्पिरिट्स का पहली तिमाही का मुनाफ़ा 51 प्रतिशत बढ़कर 391 करोड़ रुपये पर
नयी दिल्ली, 22 जुलाई (भाषा) डियाजियो के नियंत्रण वाली शराब बनाने वाली कंपनी यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में एकीकृत शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 51.55 प्रतिशत बढ़कर 391 करोड़ रुपये रहा है।
यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड (यूएसएल) ने शेयर बाजारों को यह जानकारी दी। कंपनी ने एक साल पहले अप्रैल-जून तिमाही में 258 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा अर्जित किया था।
जून तिमाही में कंपनी का परिचालन राजस्व 4.98 प्रतिशत बढ़कर 6,113 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह 5,823 करोड़ रुपये था।
जून तिमाही में यूएसएल का कुल खर्च 4.63 प्रतिशत बढ़कर 5,781 करोड़ रुपये हो गया।
अप्रैल-जून तिमाही में यूएसएल की कुल आय (जिसमें अन्य आय भी शामिल है) 7.66 प्रतिशत बढ़कर 6,335 करोड़ रुपये हो गई।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय

Facebook


