अमेरिकी ऊर्जा मंत्री क्रिस राइट तेल उद्योग में सुधार का आकलन करने के लिए वेनेजुएला की यात्रा पर

Ads

अमेरिकी ऊर्जा मंत्री क्रिस राइट तेल उद्योग में सुधार का आकलन करने के लिए वेनेजुएला की यात्रा पर

  •  
  • Publish Date - February 12, 2026 / 10:49 AM IST,
    Updated On - February 12, 2026 / 10:49 AM IST

कराकस, 12 फरवरी (एपी) अमेरिका के ऊर्जा मंत्री क्रिस राइट देश के तेल उद्योग का प्रत्यक्ष आकलन करने के लिए वेनेजुएला पहुंचे हैं।

यह यात्रा वेनेजुएला के जर्जर ऊर्जा क्षेत्र को पटरी पर लाने में अमेरिकी सरकार की स्वयं निर्धारित भूमिका को और मजबूत करता है।

राइट ने बुधवार को कराकस स्थित मिराफ्लोरेस राष्ट्रपति भवन में वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज से मुलाकात की।

दक्षिण अमेरिकी देश की तीन दिवसीय यात्रा के दौरान उनके सरकारी अधिकारियों, तेल उद्योग के अधिकारियों और अन्य लोगों से भी मिलने की उम्मीद है।

रोड्रीगेज से मुलाकात के बाद मीडिया को जानकारी देते हुए राइट ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ‘‘ वेनेजुएला के रूपांतरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं और वहां के लोगों के लिए व्यापार, शांति, समृद्धि, रोजगार एवं अवसर लाना चाहते हैं।’’

उन्होंने पत्रकारों के सवाल नहीं लिए।

राइट की यह यात्रा ऐसे समय हुआ है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन वेनेजुएला में विदेशी कंपनियों को काम करने की अनुमति देने और देश के सबसे महत्वपूर्ण उद्योग के पुनर्निर्माण में मदद के लिए प्रतिबंधों में लगातार ढील दे रहा है।

यह यात्रा पिछले महीने वेनेजुएला में पारित उस कानून के बाद हुई है, जिसके तहत देश के तेल क्षेत्र को निजी निवेश के लिए खोल दिया गया। यह कदम पिछले दो दशकों से सत्ता में रही स्वयं को समाजवादी बताने वाली सरकार की नीति से उलट है।

एपी निहारिका

निहारिका