अमेरिका 22 जुलाई से ब्राजील के कुछ उत्पादों पर लगाएगा 25 प्रतिशत शुल्क

अमेरिका 22 जुलाई से ब्राजील के कुछ उत्पादों पर लगाएगा 25 प्रतिशत शुल्क

अमेरिका 22 जुलाई से ब्राजील के कुछ उत्पादों पर लगाएगा 25 प्रतिशत शुल्क
Modified Date: July 16, 2026 / 11:16 am IST
Published Date: July 16, 2026 11:16 am IST

वॉशिंगटन, 16 जुलाई (एपी) अमेरिका ने दुनिया की 10वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था ब्राजील की कुछ व्यापारिक नीतियों को अनुचित करार देते हुए वहां से आयातित कुछ उत्पादों पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाने का फैसला किया है।

यह शुल्क 22 जुलाई से प्रभावी होगा।

आदेश के तहत ऐसे उत्पादों को शुल्क से छूट दी गई है, जिनका उत्पादन अमेरिका में नहीं होता या जिन पर शुल्क लगाने से आपूर्ति श्रृंखला प्रभावित होने की आशंका है। इन उत्पादों में कॉफी, गोमांस, संतरा और संतरे का रस, तेल एवं गैस क्षेत्र के कुछ ऊर्जा उत्पाद तथा एयरोस्पेस क्षेत्र के कलपुर्जे व घटक शामिल हैं।

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) कार्यालय ने एक वर्ष तक चली जांच के बाद निष्कर्ष निकाला कि ब्राजील में भ्रष्टाचार-रोधी कानूनों का कमजोर अनुपालन, अनुचित शुल्क तथा अन्य ऐसी व्यापारिक नीतियां हैं जिन्हें अनुचित एवं अव्यावहारिक माना गया।

अमेरिका का ब्राजील के साथ वस्तु व्यापार में कई वर्षों से अधिशेष बना हुआ है।

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर ने बयान में कहा कि अमेरिकी कामगारों और कंपनियों के लिए समान प्रतिस्पर्धी अवसर सुनिश्चित करने के लिए यह कदम आवश्यक है।

ग्रीर ने कहा, ‘‘ पिछले एक वर्ष में ब्राजील के साथ व्यापक स्तर पर हुई वार्ताओं के बावजूद इन मुद्दों का समाधान नहीं हो सका है। हालांकि, इस जांच में चिह्नित समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक बदलाव लाने के उद्देश्य से हम ब्राजील के साथ बातचीत जारी रखने के लिए अब भी तैयार हैं।’’

एपी निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में