Tesla Model Y L Launched: अब भारत में भी दौड़ेगी Tesla की सेल्फ-ड्राइविंग कार! लेकिन क्या आप इसके ‘ऑटो मोड’ का भारी-भरकम बिल झेल पाएंगे? जानें कितनी है कीमत

Ads

Tesla Model Y L Launched: टेस्ला ने भारत में अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV Tesla Model Y L को लॉन्च कर दिया है। इसमें आधुनिक फीचर्स, बेहतर रेंज और स्मार्ट टेक्नोलॉजी दी गई है। यह कार ऑटोपायलट और एडवांस सेफ्टी सिस्टम के साथ आती है। इसकी कीमत प्रीमियम सेगमेंट में रखी गई है।

  •  
  • Publish Date - April 22, 2026 / 01:23 PM IST,
    Updated On - April 22, 2026 / 01:23 PM IST

(Tesla Model Y L Launched/ Image Credit: Tesla)

HIGHLIGHTS
  • Tesla ने भारत में नई SUV Tesla Model Y L को 61.99 लाख रुपये में लॉन्च किया
  • यह खास 6-सीटर लेआउट के साथ आती है, भारत के लिए डिजाइन बदली गई
  • एक बार चार्ज में लगभग 681 किमी की लंबी रेंज देती है

नई दिल्ली: Tesla Model Y L Launched in India: इलेक्ट्रिक कार बाजार में तहलका मचाते हुए Tesla ने भारत में अपनी नई SUV Tesla Model Y L को लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 61.99 लाख रुपये रखी गई है। यह सामान्य Model Y नहीं है। बल्कि इसे खासतौर पर भारतीय ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बदला गया है। कंपनी ने इसे प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में उतारा है।

6-सीटर डिजाइन और खास बदलाव (6-Seater Design)

इस मॉडल की सबसे बड़ी खासियत इसका 6-सीटर लेआउट है। जबकि वैश्विक बाजार में यह आमतौर पर 5-सीटर होती है। भारत के लिए इसे लॉन्ग रेंज AWD 6-सीटर के रूप में पेश किया गया है। दिलचस्प बात यह है कि यह वेरिएंट अपने छोटे मॉडल की तुलना में लगभग 9% सस्ता बताया जा रहा है। जो ग्राहकों के लिए बड़ा आकर्षण केंद्र बन सकता है।

दमदार परफॉर्मेंस और लंबी रेंज (Powerful Performance and Long Range)

यह इलेक्ट्रिक SUV एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 681 किलोमीटर तक चल सकती है, जो लंबी यात्रा के लिए बेहद उपयोगी है। इसकी स्पीड भी बेहद शानदार है। यह सिर्फ 5 सेकंड में 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ लेती है। इसमें Dual Motor AWD सिस्टम दिया गया है। जो हर तरह की सड़क पर बेहतर पकड़ और संतुलन बनाता है।

चार्जिंग और सेल्फ-ड्राइविंग फीचर (Charging and Self-Driving Features)

इस कार (Tesla Model Y L) में आगे 16 इंच की बड़ी टचस्क्रीन और पीछे यात्रियों के लिए 8 इंच की स्क्रीन दी गई है। साथ ही फास्ट चार्जिग के जरिए यह केवल 15 मिनट में लगभग 288 किलोमीटर की रेंज दे सकती है। इसके अलावा इसमें सेल्फ-ड्राइविंग फीचर भी दिया गया है। लेकिन इसके लिए करीब 6 लाख रुपये अतिरिक्त चुकाने होंगे और कंपनी ने यह भी कहा है कि ड्राइवर की निगरानी भी जरूरी रहेगी।

इन्हें भी पढ़ें:

Tesla Model Y L की कीमत क्या है?

इसकी शुरुआती कीमत भारत में 61.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

इसमें कितने लोग बैठ सकते हैं?

यह SUV 6-सीटर कॉन्फ़िगरेशन में आती है।

इसकी रेंज कितनी है?

यह एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 681 किलोमीटर तक चल सकती है।

क्या इसमें फास्ट चार्जिंग मिलती है?

हाँ, यह 250 kW फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है और 15 मिनट में करीब 288 किमी रेंज दे सकती है।