चांदी की वायदा कीमत 5101 रुपये चढ़कर 2.49 लाख रुपये प्रति किलोग्राम

Ads

चांदी की वायदा कीमत 5101 रुपये चढ़कर 2.49 लाख रुपये प्रति किलोग्राम

  •  
  • Publish Date - April 22, 2026 / 12:46 PM IST,
    Updated On - April 22, 2026 / 12:46 PM IST

नयी दिल्ली, 22 अप्रैल (भाषा) पश्चिम एशिया शांति समझौते को लेकर अनिश्चितता के बीच वायदा कारोबार में चांदी की कीमत बुधवार को 2.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,49,802 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर मई में आपूर्ति वाली चांदी की कीमत 5,101 रुपये या 2.08 प्रतिशत चढ़कर 2,49,802 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसमें 5,702 लॉट का कारोबार हुआ।

विश्लेषकों के अनुसार, बाजार प्रतिभागियों द्वारा नए सौदे किए जाने से चांदी की कीमतों में यह तेजी आई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स पर चांदी का वायदा भाव 2.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78.29 डॉलर प्रति औंस हो गया।

भाषा निहारिका निहारिका

निहारिका