वी-वर्क इंडिया को जून तिमाही में 4.3 करोड़ रुपये का घाटा
वी-वर्क इंडिया को जून तिमाही में 4.3 करोड़ रुपये का घाटा
नयी दिल्ली, 16 जुलाई (भाषा) रियल एस्टेट कंपनी वी-वर्क इंडिया को अधिक खर्चो के कारण चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही अप्रैल-जून तिमाही में 4.30 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा हुआ है।
कंपनी को पिछले साल इसी अवधि में 14.10 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।
नियामकीय सूचना के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 700.74 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल इसी अवधि में 545.71 करोड़ रुपये थी।
इस अवधि के दौरान कंपनी का परिचालन खर्च 559.46 करोड़ रुपये से बढ़कर 704.77 करोड़ रुपये हो गया।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय

Facebook


