वैष्णव ने गुजरात में चलने वाली भारत की पहली नमक कंटेनर ट्रेन को हरी झंडी दिखाई

वैष्णव ने गुजरात में चलने वाली भारत की पहली नमक कंटेनर ट्रेन को हरी झंडी दिखाई

वैष्णव ने गुजरात में चलने वाली भारत की पहली नमक कंटेनर ट्रेन को हरी झंडी दिखाई
Modified Date: September 15, 2026 / 08:22 pm IST
Published Date: September 15, 2026 8:22 pm IST

अहमदाबाद, 15 सितंबर (भाषा) रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को भारत की पहली नमक कंटेनर ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यह ट्रेन गुजरात के कच्छ में शिवलाखा से राज्य में ही स्थित मीठापुर के बीच चलेगी। इसके एक खास स्टेनलेस स्टील कंटेनर का इस्तेमाल किया जा रहा है।

मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये भीमसर (कच्छ), देवलिया (जूनागढ़), चंडीसर (बनासकांठा) और शिवलाखा (कच्छ) में गति शक्ति कार्गो टर्मिनल (जीसीटी) को देश को समर्पित किया और मेहसाणा के लिंच में जीसीटी की आधारशिला भी रखी।

वर्चुअल तरीके से ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के कार्यक्रम में वैष्णव ने कहा कि खास नमक कंटेनर का यह नवाचार नमक के परिवहन से जुड़ी चुनौतियों को हल करेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘जब कच्छ और गुजरात के दूसरे हिस्सों में पैदा होने वाले नमक को रेलवे वैगन में भरकर देश के हर कोने में भेजा जाता था, तो वैगन का वजन नमक के वजन से ज्यादा होता था। साथ ही, नमक में नमी सोखने की क्षमता होती है, इसलिए मंजिल तक पहुंचते-पहुंचते नमक गीला हो जाता था।’’

वैष्णव ने कहा कि स्टेनलेस स्टील के इस्तेमाल से नमक और कंटेनर के वजन के बीच जरूरी संतुलन भी बन जाता है।

उन्होंने कहा, ‘‘आज देश की पहली नई नमक कंटेनर ट्रेन शिवलाखा से रवाना होगी।’’

एक सरकारी बयान के अनुसार, मंत्री ने कच्छ इलाके में रेलवे द्वारा किए जा रहे कई विकास कार्यों का भी जिक्र किया।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में