किशाऊ बिजली परियोजना से हिमाचल को हर साल 1,200 करोड़ रुपये की कमाई होगी: मुख्यमंत्री

किशाऊ बिजली परियोजना से हिमाचल को हर साल 1,200 करोड़ रुपये की कमाई होगी: मुख्यमंत्री

किशाऊ बिजली परियोजना से हिमाचल को हर साल 1,200 करोड़ रुपये की कमाई होगी: मुख्यमंत्री
Modified Date: September 15, 2026 / 08:02 pm IST
Published Date: September 15, 2026 8:02 pm IST

शिमला, 15 सितंबर (भाषा) मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को कहा कि किशाऊ बिजली परियोजना के पूरा होने के बाद हिमाचल प्रदेश को हर साल लगभग 1,200 करोड़ रुपये की कमाई होगी।

बिजली परियोजना के लिए कई राज्यों के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर करने के बाद नयी दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए सुक्खू ने कहा कि इस परियोजना से हिमाचल प्रदेश को काफी आर्थिक फायदा होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘इस समझौते के तहत हिमाचल प्रदेश को सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि राज्य को किशाऊ बांध से पैदा होने वाली 211 मेगावाट बिजली बिना किसी उत्पादन लागत के मिलेगी। बिजली बनाने का खर्च, जो हजारों करोड़ रुपये हो सकता था, अब वे राज्य उठाएंगे जो इस परियोजना के पानी का इस्तेमाल करेंगे।’’

यह हिमाचल प्रदेश के इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा, ‘‘राज्य के जल संसाधनों को पारंपरिक रूप से ‘बहता हुआ सोना’ कहा जाता रहा है और हिमाचल प्रदेश अब अपने कीमती जल संसाधनों से ज़्यादा आर्थिक लाभ उठाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।’’

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में