वन97 कम्युनिकेशंस के प्रबंध निदेशक विजय शेखर शर्मा ने पेटीएम के 1.7 लाख शेयर खरीदे

वन97 कम्युनिकेशंस के प्रबंध निदेशक विजय शेखर शर्मा ने पेटीएम के 1.7 लाख शेयर खरीदे

वन97 कम्युनिकेशंस के प्रबंध निदेशक विजय शेखर शर्मा ने पेटीएम के 1.7 लाख शेयर खरीदे
Modified Date: November 29, 2022 / 08:30 pm IST
Published Date: June 17, 2022 4:22 pm IST

नयी दिल्ली, 17 जून (भाषा) डिजिटल वित्तीय सेवा कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस के प्रबंध निदेशक (एमडी) विजय शेखर शर्मा ने अपनी कंपनी पेटीएम के 11 करोड़ रुपये के 1.7 लाख शेयर खरीदे हैं।

कंपनी ने शेयर बाजारों को यह जानकारी दी।

सूचना के मुताबिक, शर्मा ने 30-31 मई को शेयर खरीदे थे।

शर्मा ने 30 मई को 6.31 करोड़ रुपये के 1,00,552 शेयर और 31 मई को 4.68 करोड़ रुपये के 71,469 शेयर खरीदे।

बीएसई में कंपनी का शेयर 16.10 रुपये चढ़कर 629.10 रुपये पर बंद हुआ।

नियमों के अनुसार, पेटीएम के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) में एक बिक्री शेयरधारक होने के नाते शर्मा को कम से कम छह महीने तक शेयर खरीदने की अनुमति नहीं थी। उस प्रतिबंध के समाप्त होते ही उन्होंने पेटीएम के शेयर खरीदे।

भाषा रिया रमण

रमण


लेखक के बारे में