विक्रम सोलर का चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 21 प्रतिशत बढ़कर 110 करोड़ रुपये

Ads

विक्रम सोलर का चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 21 प्रतिशत बढ़कर 110 करोड़ रुपये

  •  
  • Publish Date - May 8, 2026 / 12:12 PM IST,
    Updated On - May 8, 2026 / 12:12 PM IST

नयी दिल्ली, आठ मई (भाषा) विक्रम सोलर का वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ करीब 21 प्रतिशत बढ़कर 110 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी का वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी (जनवरी-मार्च) तिमाही में शुद्ध लाभ 91 करोड़ रुपये था।

विक्रम सोलर ने शुक्रवार को बयान में कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में राजस्व बढ़कर 1,453 करोड़ रुपये हो गया जो एक वर्ष पहले की समान अवधि में 1,194 करोड़ रुपये था।

समूचे वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का शुद्ध लाभ बढ़कर 470 करोड़ रुपये हो गया जबकि 2024-25 में यह 140 करोड़ रुपये था।

भाषा निहारिका

निहारिका