IAS Transfer and Posting Full List 2026: प्रदेश के 8 IAS अफसरों में बड़ा फेरबदल.. कुंदन कुमार बनाये गए इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट के CEO.. देखें पूरी लिस्ट..

Ads

मुख्यमंत्री सचिवालय में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत श्रीकांत कुण्डलिक खाण्डेकर (IAS 2020 बैच) को उद्योग विभाग के संयुक्त सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं, मुख्यमंत्री सचिवालय की संयुक्त सचिव गुंजन सिंह (IAS 2020 बैच) को निदेशक, सूचना एवं जनसंपर्क तथा प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य संवाद समिति का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

  •  
  • Publish Date - September 4, 2026 / 11:22 PM IST,
    Updated On - September 4, 2026 / 11:25 PM IST

Bihar IAS Transfer and Posting Full List 2026 || Image- ibc24 News File

HIGHLIGHTS
  • बिहार में छह IAS अफसरों के प्रभार बदले
  • नवीन कुमार को BIADA का अतिरिक्त प्रभार
  • विवेक मैत्रेय बने खेल निदेशक

पटना: कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल सामने आया है। (Bihar IAS Transfer and Posting Full List 2026) सम्राट सरकार ने कई सीनियर भाप्रसे अफसरों के प्रभार और विभागों में बड़ा बदलाव करते हुए सभी अधिकारियों को विलम्ब नए पदस्थापना स्थल में पदभार के लिए निर्देशित किया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

नवीन कुमार को BIADA का अतिरिक्त प्रभार

मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के विशेष सचिव नवीन कुमार (IAS 2011 बैच) को बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (BIADA), पटना के प्रबंध निदेशक (MD) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। पहले से ही वो सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के प्रभारी सचिव और बिहार स्टेट बिवरेजिज कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं। नई व्यवस्था के तहत उद्योग विभाग के सचिव कुन्दन कुमार (IAS 2004 बैच) को BIADA के प्रबंध निदेशक के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।

विवेक मैत्रेय बने खेल निदेशक

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में अपर सचिव के पद पर तैनात विवेक रंजन मैत्रेय (IAS 2017 बैच) का स्थानांतरण करते हुए उन्हें निदेशक, खेल के पद पर पदस्थापित किया गया है। (Bihar IAS Transfer and Posting Full List 2026) विवेक रंजन मैत्रेय के पदभार संभालने के बाद राज्य परिवहन आयुक्त आरिफ अहसन (IAS 2017 बैच) खेल निदेशक के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जाएंगे।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक अनिल कुमार (IAS 2017 बैच) का भी स्थानांतरण किया गया है। (IAS Officers Tarnsfer in Other State) उन्हें बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड, पटना के प्रबंध निदेशक (MD) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अभिषेक पलाशिया को दोहरी जिम्मेदारी

पथ निर्माण विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत अभिषेक पलाशिया (IAS 2020 बैच) को बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के संयुक्त सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

श्रीकांत खाण्डेकर और गुंजन सिंह को अतिरिक्त प्रभार

मुख्यमंत्री सचिवालय में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत श्रीकांत कुण्डलिक खाण्डेकर (IAS 2020 बैच) को उद्योग विभाग के संयुक्त सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। (Bihar IAS Transfer and Posting Full List 2026) वहीं, मुख्यमंत्री सचिवालय की संयुक्त सचिव गुंजन सिंह (IAS 2020 बैच) को निदेशक, सूचना एवं जनसंपर्क तथा प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य संवाद समिति का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

इन्हें भी पढ़ें:

अहमदाबाद में देश की पहली अंतरराष्ट्रीय पैरा तीरंदाजी प्रतियोगिता, शीतल करेंगी भारत की अगुआई

अल्बर्टा जनमत संग्रह में स्वतंत्रता समर्थकों की जीत हुई तो क्या ट्रंप करेंगे समर्थन?

कौशांबी पटाखा फैक्टरी विस्फोट मामला : फरार आरोपी शकील पर इनाम बढ़ाकर 50 हजार रुपये किया गया

नेपाल: सुरंग में नौ दिन तक ‘हरे कृष्ण’ मंत्र का जाप करने वाला व्यक्ति जन्माष्टमी के दिन बचाया गया

हैदराबाद सम्मेलन से 35-40 कबड्डी खेलने के इच्छुक देश आईकेएफ के दायरे में आएंगे

Q1. बिहार में कितने IAS अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली गई?

बिहार सरकार ने छह IAS अधिकारियों के विभाग, पद या अतिरिक्त प्रभार में बदलाव किया है।

Q2. नवीन कुमार को कौन सी नई जिम्मेदारी मिली?

नवीन कुमार को BIADA के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Q3. विवेक रंजन मैत्रेय को कौन सा पद मिला?

विवेक रंजन मैत्रेय का तबादला कर उन्हें निदेशक, खेल के पद पर नियुक्त किया गया है।