कमजोर मांग से कच्चे तेल के वायदा भाव घटे

कमजोर मांग से कच्चे तेल के वायदा भाव घटे

कमजोर मांग से कच्चे तेल के वायदा भाव घटे
Modified Date: November 29, 2022 / 09:00 pm IST
Published Date: February 7, 2022 3:27 pm IST

नयी दिल्ली, सात फरवरी (भाषा) कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से सोमवार को कच्चे तेल का वायदा भाव 85 रुपये टूटकर 6,817 रुपये प्रति बैरल पर आ गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल का फरवरी आपूर्ति वाला अनुबंध 85 रुपये या 1.23 प्रतिशत के नुकसान से 6,817 रुपये प्रति बैरल पर आ गया। इसमें 12,794 लॉट का कारोबार हुआ।

वैश्विक स्तर पर वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट कच्चा तेल 1.17 प्रतिशत के नुकसान से 91.23 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

भाषा अजय अजय

अजय


लेखक के बारे में