कमजोर मांग से रिफाइंड सोया वाायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग से रिफाइंड सोया वाायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग से रिफाइंड सोया वाायदा कीमतों में गिरावट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: December 21, 2020 1:18 pm IST

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर (भाषा) हाजिर बाजार की कमजोर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिसके कारण स्थानीय वायदा बाजार में सोमवार को रिफाइंड सोया तेल का दाम 20 पैसे की हानि के साथ 1,118 रुपये प्रति 10 किग्रा रह गया।

नेशनल कमोडिटी एण्ड डेरिवेटिव्ज एक्सचेंज में जनवरी माह में डिलीवरी के लिये रिफाइंड सोया तेल के वायदा अनुबंध का भाव 20 पैसे यानी 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,118 रुपये प्रति 10 किग्रा रह गया। इस अनुबंध में 53,140 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि बाजार में पर्याप्त स्टॉक के मुकाबले कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से मुख्यत: यहां वायदा कारोबार में रिफाइंड सोया तेल कीमतों में हानि दर्ज हुई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में