कमजोर मांग से निकेल वायदा कीमतों में गिरावट
कमजोर मांग से निकेल वायदा कीमतों में गिरावट
नयी दिल्ली, तीन दिसंबर (भाषा) हाजिर बाजार की कमजोर मांग के बीच कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को निकेल की कीमत 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,198.80 रुपये प्रति किग्रा रह गई।
एमसीएक्स में निकेल के दिसंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 20 पैसे अथवा 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,198.80 रुपये प्रति किग्रा रह गई जिसमें 1,652 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार की कमजोर मांग के कारण मुख्यत: निकेल वायदा कीमतों की गिरावट दर्ज हुई।
भाषा राजेश राजेश
राजेश

Facebook


