कमजोर मांग से निकेल वायदा कीमतों में गिरावट

Ads

कमजोर मांग से निकेल वायदा कीमतों में गिरावट

  •  
  • Publish Date - February 16, 2021 / 09:33 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:02 PM IST

नयी दिल्ली, 16 फरवरी (भाषा) हाजिर बाजार की कमजोर मांग के बीच कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को निकेल की कीमत मामूली गिरावट के साथ 1,347 रुपये प्रति किग्रा रह गई।

एमसीएक्स में निकेल के फरवरी महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 1.20 रुपये अथवा 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,347 रुपये प्रति किग्रा रह गई जिसमें 2,237 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार की कमजोर मांग के कारण मुख्यत: यहां निकेल वायदा कीमतों में गिरावट आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश