कमजोर मांग से निकेल वाायदा कीमतों में गिरावट

Ads

कमजोर मांग से निकेल वाायदा कीमतों में गिरावट

  •  
  • Publish Date - March 3, 2021 / 09:56 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:44 PM IST

नयी दिल्ली, तीन मार्च (भाषा) हाजिर बाजार की कमजोर मांग के बीच वायदा कारोबार में बुधवार को कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे निकेल वायदा भाव 0.78 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,353.40 रुपये प्रति किलो रह गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मार्च माह में डिलीवरी होने वाले अनुबंध के लिये निकेल का भाव 10.70 रुपये यानी 0.78 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,353.40 रुपये प्रति किलो रह गया। इसमें 2,093 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार की कमजोर मांग से मुख्यत: निकेल वायदा कीमतों में गिरावट दर्ज हुई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश