कमजोर हाजिर मांग से कच्चे तेल का वायदा भाव में गिरावटा

कमजोर हाजिर मांग से कच्चे तेल का वायदा भाव में गिरावटा

कमजोर हाजिर मांग से कच्चे तेल का वायदा भाव में गिरावटा
Modified Date: February 18, 2026 / 05:35 pm IST
Published Date: February 18, 2026 5:35 pm IST

नयी दिल्ली, 18 फरवरी (भाषा) मजबूत वैश्विक रुख के बावजूद वायदा कारोबार में बुधवार को कच्चा तेल की कीमत 20 रुपये की गिरावट के साथ 5,662 रुपये प्रति बैरल रह गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल का मार्च माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध 20 रुपये या 0.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5,662 रुपये प्रति बैरल रह गया। इसमें 1,671 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कमजोर हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से कच्चातेल वायदा कीमतों में गिरावट आई।

वैश्विक स्तर पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल 0.27 प्रतिशत की तेजी के साथ 62.50 डॉलर प्रति बैरल हो गया जबकि ब्रेंट क्रूड का दाम 0.34 प्रतिशत की तेजी दर्शाता 67.61 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में