अमेरिका में बेरोजगारी भत्ते के सप्ताहिक दावे घटकर 1969 के बाद सबसे निचले स्तर पर

अमेरिका में बेरोजगारी भत्ते के सप्ताहिक दावे घटकर 1969 के बाद सबसे निचले स्तर पर

अमेरिका में बेरोजगारी भत्ते के सप्ताहिक दावे घटकर 1969 के बाद सबसे निचले स्तर पर
Modified Date: July 23, 2026 / 09:12 pm IST
Published Date: July 23, 2026 9:12 pm IST

वाशिंगटन, 23 जुलाई (एपी) अमेरिका में पिछले सप्ताह बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदनों की संख्या पिछले पांच दशकों से भी अधिक समय के सबसे निचले स्तर पर आ गये।

बेरोजगारी भत्ते के लिए नए आवेदन की संख्या में यह कमी वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बावजूद छंटनी के ऐतिहासिक रूप से कम बने रहने को दर्शाती हैं।

श्रम विभाग ने बृहस्पतिवार को बताया कि 18 जुलाई को समाप्त सप्ताह में बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन करने वाले अमेरिकियों की संख्या 22,000 घटकर 1,87,000 हो गई।

श्रम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, छह सितंबर 1969 को समाप्त सप्ताह के बाद से यह साप्ताहिक आवेदनों की सबसे कम संख्या है।

यह आंकड़े फैक्टसेट के सर्वेक्षण में शामिल विश्लेषकों के 2,15,000 नए आवेदनों के अनुमान से भी काफी कम है।

साप्ताहिक बेरोजगारी दावे छंटनी का संकेत माने जाते हैं और इन्हें अमेरिकी श्रम बाजार की स्थिति का लगभग वास्तविक समय का संकेतक समझा जाता है।

अमेरिका द्वारा ईरान पर सैन्य हमले के कारण तेल कीमतों में उछाल के बावजूद श्रम बाजार मजबूत बना हुआ है और छंटनी कम स्तर पर है। हालांकि, विश्लेषकों का कहना है कि अगर संघर्ष लंबा खिंचता है और ईंधन लागत ऊंची बनी रहती है, तो कंपनियां लागत घटाने के लिए कर्मचारियों की संख्या कम कर सकती हैं।

एपी यासिर रमण

रमण


लेखक के बारे में