फोन नंबर साझा किए बगैर चैट करने के लिए व्हाट्सएप लाएगी नया फीचर
फोन नंबर साझा किए बगैर चैट करने के लिए व्हाट्सएप लाएगी नया फीचर
नयी दिल्ली, 30 जून (भाषा) मेटा के स्वामित्व वाले मैसेजिंग मंच व्हाट्सएप ने ‘यूजरनेम’ फीचर शुरू करने की घोषणा की है।
इस फीचर के जरिये उपयोगकर्ता अपना मोबाइल नंबर साझा किए बिना एक-दूसरे से बातचीत (चैट) कर सकेंगे।
कंपनी ने यूजरनेम के लिए अग्रिम आरक्षण शुरू कर दिया है। यह फीचर इस वर्ष के अंत में सभी उपयोगकर्ताओं के लिए आधिकारिक तौर पर उपलब्ध कराया जाएगा।
व्हाट्सएप ने अपने ब्लॉग पोस्ट में कहा, ‘‘इस सप्ताह से आप अपना यूजरनेम आरक्षित कर सकते हैं, जिसका उपयोग इस वर्ष के अंत में फीचर शुरू होने पर किया जा सकेगा।’’
कंपनी के अनुसार, इस सुविधा का उद्देश्य उपयोगकर्ताओं की गोपनीयता बनाए रखना है। खासकर ग्रुप चैट या नए लोगों से संपर्क के दौरान अब मोबाइल नंबर साझा करने की आवश्यकता नहीं होगी।
भाषा
यासिर अजय
अजय

Facebook


