मिल्की मिस्ट डेयरी फूड का शेयर निर्गम मूल्य से करीब 18 प्रतिशत चढ़कर सूचीबद्ध

मिल्की मिस्ट डेयरी फूड का शेयर निर्गम मूल्य से करीब 18 प्रतिशत चढ़कर सूचीबद्ध

मिल्की मिस्ट डेयरी फूड का शेयर निर्गम मूल्य से करीब 18 प्रतिशत चढ़कर सूचीबद्ध
Modified Date: August 18, 2026 / 11:53 am IST
Published Date: August 18, 2026 11:53 am IST

नयी दिल्ली, 18 अगस्त (भाषा) पैकेट बंद खाद्य उत्पाद बनाने वाली कंपनी मिल्की मिस्ट डेयरी फूड लिमिटेड का शेयर अपने निर्गम मूल्य 140 रुपये के मुकाबले करीब 18 प्रतिशत की बढ़त के साथ मंगलवार को शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुआ।

बीएसई और एनएसई दोनों पर शेयर 165 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ जो निर्गम मूल्य से 17.85 प्रतिशत अधिक है।

बीएसई पर बाद में यह 29.60 प्रतिशत चढ़कर 181.45 रुपये पर पहुंच गया।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 13,968.81 करोड़ रुपये रहा।

मिल्की मिस्ट डेयरी फूड लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बृहस्पतिवार को बोली के अंतिम दिन 56.12 गुना अभिदान मिला था।

कंपनी के 1,553 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 133-140 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।

यह किसी भारतीय डेयरी कंपनी का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ है। इस क्षेत्र में सूचीबद्ध अन्य कंपनियां पराग मिल्क फूड्स लिमिटेड, हत्सुन एग्रो प्रोडक्ट लिमिटेड और डोडला डेयरी लिमिटेड हैं।

नए शेयर के निर्गम से जुटाई गई राशि का इस्तेमाल कर्ज के पुनर्भुगतान या पूर्व भुगतान, तमिलनाडु के पेरुंदुरई स्थित कंपनी के विनिर्माण संयंत्र के विस्तार एवं आधुनिकीकरण और ‘कोल्ड-चेन’ ढांचे को मजबूत करने में किया जाएगा।

भाषा निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में