नयी दिल्ली, पांच अगस्त (भाषा) टिकाऊ उपभोक्ता सामान बनाने वाली कंपनी व्हर्लपूल ऑफ इंडिया लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 29.57 प्रतिशत घटकर 102.88 करोड़ रुपये रहा है।
कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में यह जानकारी दी। वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 146.08 करोड़ रुपये रहा था।
हालांकि, अमेरिकी कंपनी व्हर्लपूल कॉरपोरेशन की भारतीय इकाई की परिचालन आय समीक्षाधीन तिमाही में 12.1 प्रतिशत बढ़कर 2,726.75 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले की समान अवधि में 2,432.32 करोड़ रुपये थी।
अप्रैल- जून तिमाही में कंपनी का कुल खर्च 16 प्रतिशत बढ़कर 2,656.89 करोड़ रुपये हो गया। इस दौरान उसकी कुल आय 12.43 प्रतिशत बढ़कर 2,795.64 करोड़ रुपये रही।
भाषा योगेश अजय
अजय