श्रीलंका को उर्वरकों की आपूर्ति के लिए वित्तीय मदद देगा विश्व बैंक

श्रीलंका को उर्वरकों की आपूर्ति के लिए वित्तीय मदद देगा विश्व बैंक

श्रीलंका को उर्वरकों की आपूर्ति के लिए वित्तीय मदद देगा विश्व बैंक
Modified Date: November 29, 2022 / 08:36 pm IST
Published Date: June 2, 2022 3:19 pm IST

कोलंबो, दो जून (भाषा) विश्व बैंक कर्ज के बोझ से दबे श्रीलंका को खेती के आगामी ‘महा’ सत्र के लिए यूरिया उर्वरक की खरीद को वित्तीय सहायता प्रदान करने पर सहमत हो गया है।

मीडिया की खबरों में यह जानकारी दी गई है।

महा सीजन ‘पूर्वोत्तर मानसून’ के दौरान सितंबर से मार्च तक चलता है। अभी श्रीलंका में ‘याला’ सत्र चल रहा है। याला सत्र धान की खेती का होता है। यह मई से अगस्त तक चलता है।

कोलंबो पेज न्यूज पोर्टल की खबर के अनुसार, हाल में श्रीलंका के कृषि मंत्री महिंदा अमरवीरा और श्रीलंका में विश्व बैंक के कार्यालय के प्रतिनिधियों के बीच हाल में हुई बैठक में इस बारे में सहमति बनी है।

कृषि मंत्री ने बताया कि विश्व बैंक के प्रतिनिधियों ने हाल में हुई बैठक में महा सत्र के दौरान धान की खेती को रसायनिक उर्वरकों की खरीद के लिए वित्तीय मदद मुहैया कराने की सहमति दी है। अमरवीरा ने देश के लोगों को चावल उपलब्ध कराने के कार्यक्रम में विश्व बैंक के सहयोग की सराहना की।

भाषा अजय अजय रमण

रमण


लेखक के बारे में