पंजाब सरकार ने पूरे राज्य की ‘गौशालाओं’ के बिजली बिल माफ किए
पंजाब सरकार ने पूरे राज्य की 'गौशालाओं' के बिजली बिल माफ किए
चंडीगढ़, पांच अगस्त (भाषा) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को राज्य भर की सभी ‘गौशालाओं’ के बिजली बिल माफ करने की मंज़ूरी दे दी, जिससे 152 और गौ-आश्रय स्थलों को यह फायदा मिलेगा।
इस फैसले से राज्य में मुफ्त बिजली पाने वाली गौशालाओं की कुल संख्या 366 से बढ़कर 518 हो जाएगी। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।
मान ने एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा, ‘‘राज्य भर में आवारा पशुओं की समस्या से निपटने में गौशालाएं अहम भूमिका निभाती हैं। अभी 366 गौशालाओं को मुफ्त बिजली मिल रही है और अब 152 और गौशालाओं को इस सुविधा के दायरे में लाया जाएगा। इन सभी गौशालाओं को पंजाब सरकार से मुफ़्त बिजली मिलेगी।’’
मुख्यमंत्री ने इन संस्थानों को मजबूत करने की जरूरत पर बल देते हुए कहा कि गौशालाओं का उचित प्रबंधन सुनिश्चित करना समय की मांग है, ताकि ‘गौधन’ की सही देखभाल हो सके।
भाषा राजेश राजेश प्रेम
प्रेम

Facebook


