एक्सईडी एक्जीक्यूटिव डेवलपमेंट लाएगी गिफ्ट सिटी का पहला आईपीओ, छह मार्च को बिक्री के लिए खुलेगा

एक्सईडी एक्जीक्यूटिव डेवलपमेंट लाएगी गिफ्ट सिटी का पहला आईपीओ, छह मार्च को बिक्री के लिए खुलेगा

एक्सईडी एक्जीक्यूटिव डेवलपमेंट लाएगी गिफ्ट सिटी का पहला आईपीओ, छह मार्च को बिक्री के लिए खुलेगा
Modified Date: February 27, 2026 / 09:41 pm IST
Published Date: February 27, 2026 9:41 pm IST

नयी दिल्ली, 27 फरवरी (भाषा) वरिष्ठ पेशेवरों को प्रशिक्षण प्रदान करने वाली कंपनी एक्सईडी एक्जीक्यूटिव डेवलपमेंट ने शुक्रवार को अपने 1.2 करोड़ डॉलर के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 10 से 10.5 डॉलर प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है।

यह आईपीओ छह मार्च को गिफ्ट सिटी में बिक्री के लिए खुलेगा और 18 मार्च को बंद होगा।

गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी (गिफ्ट सिटी) में होने वाली यह पहली शेयर बिक्री होगी।

कंपनी का यह आईपीओ अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण (आईएफएससीए) के नियमों के तहत लाया जा रहा है। इस निर्गम में केवल वे निवेशक हिस्सा ले सकेंगे जो आईएफएससीए के नियमों के अंतर्गत पात्र हैं।

एक्सईडी के संस्थापक और प्रबंध निदेशक जॉन कैलेलिल ने कहा, ‘हम वैश्विक कार्यक्रम विस्तार में तेजी लाने, विश्वविद्यालय साझेदारी को गहरा करने और प्रमुख बाजारों में वितरण क्षमताओं में निवेश करने के लिए पूंजी जुटा रहे हैं।’

एक्सईडी वर्तमान में भारत, पश्चिम एशिया और अमेरिका सहित 25 से अधिक देशों में सेवाएं प्रदान करती है।

भाषा योगेश रमण

रमण


लेखक के बारे में