‘यात्रा ऑनलाइन’ का मार्च तिमाही में शुद्ध लाभ 46 प्रतिशत घटकर 8.20 करोड़ रुपये पर

Ads

‘यात्रा ऑनलाइन’ का मार्च तिमाही में शुद्ध लाभ 46 प्रतिशत घटकर 8.20 करोड़ रुपये पर

  •  
  • Publish Date - May 23, 2026 / 08:57 PM IST,
    Updated On - May 23, 2026 / 08:57 PM IST

मुंबई, 23 मई (भाषा) यात्रा संबंधी ऑनलाइन सेवाएं देने वाली कंपनी ‘यात्रा ऑनलाइन’ कंपनी का वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 46 प्रतिशत गिरकर 8.20 करोड़ रुपये रह गया।

पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण उत्पन्न संकट से कंपनी के शुद्ध लाभ में यह गिरावट आई।

वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में ‘यात्रा ऑनलाइन’ ने 15.21 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी परिचालन आय 13.68 प्रतिशत घटकर 189.01 करोड़ रुपये रह गई, जो 2024-25 की समान तिमाही में 218.97 करोड़ रुपये थी।

यात्रा ऑनलाइन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सिद्धार्थ गुप्ता ने कहा, ‘‘हमने वित्त वर्ष 2025-26 में मजबूत प्रदर्शन किया, अस्थिर वैश्विक परिदृश्य के बावजूद हमारा क्रियान्वयन मजबूत बना रहा।’’

भाषा यासिर योगेश प्रेम

प्रेम