Chhattisgarh Thana Incharge Transfer and New Postings/AI Generated File
रायपुर: छत्तीसगढ़ में इन दिनों पुलिस और प्रशासनिक स्तर पर तबादलों का दौर जारी है। इसी कड़ी में रायपुर कमिश्नरेट पुलिस में कई सीनियर अफसरों के प्रभार में फेरबदल किया गया है। (Chhattisgarh Police Transfer Order Today) वहीं बिलासपुर में पदस्थ सीनियर राज्य पुलिस की अधिकारी दीपमाला कश्यप को रायपुर कमिश्नरेट में तैनाती दी गई है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
गृह मंत्रालय के पुलिस विभाग की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक तारकेश्वर पटेल, जो फिलहाल रायपुर कमिश्नरेट के मध्य जोन में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त की कमान संभाल रहे थे, उन्हें मध्य जोन में ही डीसीपी का प्रभार दिया गया है। इसी तरह हेडक्वार्टर, प्रशिक्षण, डीसीबी, अजाक एवं सीडब्ल्यूए की प्रभारी अर्चना झा को डीसीपी यातायात एवं प्रोटोकॉल की जिम्मेदारी दी गई है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
गृह विभाग ने बिलासपुर विशेष शाखा में जोनल पुलिस अधीक्षक के तौर पर तैनात महिला अधिकारी दीपमाला कश्यप का रायपुर कमिश्नरेट में तबादला करते हुए उन्हें नॉर्थ जोन डीसीपी की कमान दी गई है। (Chhattisgarh Police Transfer Order Today) शासन ने बताया है कि, यह सभी तबादले प्रशासनिक आधार पर किए गए हैं।
स्पेन का सबमर समूह मध्यप्रदेश में सेमीकंडक्टर उद्योग में दो अरब डॉलर का निवेश करेगा
महिला के बेडरूम में पुलिस का जबरन घुसना निजता का उल्लंघन : अदालत
इंडियन पोटाश ने गन्ना खेती को बढावा देने के लिए जैन इरिगेशन के साथ किया समझौता
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बातचीत जारी, दोनों पक्ष संतुलित समझौते के लिए प्रतिबद्ध: गोयल
देश का निर्यात जून में 15.5 प्रतिशत बढ़कर 40.41 अरब डॉलर पर, व्यापार घाटा 30.43 अरब डॉलर