‘मिथोस’ एआई मॉडल तक पहुंच हासिल करना जरूरी : आईटी सचिव

Ads

'मिथोस' एआई मॉडल तक पहुंच हासिल करना जरूरी : आईटी सचिव

  •  
  • Publish Date - July 13, 2026 / 04:48 PM IST,
    Updated On - July 13, 2026 / 04:48 PM IST

नयी दिल्ली, 13 जुलाई (भाषा) इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) सचिव एस. कृष्णन ने सोमवार को कहा कि ‘मिथोस’ और अन्य उन्नत कृत्रिम मेधा (एआई) मॉडल तक पहुंच हासिल करना सरकार की प्राथमिकता है।

कृष्णन ने कहा कि इसके लिए बातचीत और प्रक्रियाएं जारी हैं, लेकिन फिलहाल सुरक्षा खामियों का पता लगाने और उन्हें ठीक करने के लिए वैकल्पिक एआई मॉडल का उपयोग किया जा रहा है।

कृष्णन ने कहा कि एंथ्रोपिक द्वारा विकसित उन्नत एआई मॉडल ‘मिथोस’ व्यापक रूप से इस्तेमाल होने वाले सॉफ्टवेयर के मूल कोड में मौजूद उन कमजोरियों की पहचान करने में सक्षम है, जिन्हें पहले कम प्राथमिकता, अधिक लागत या जानकारी के अभाव में दूर नहीं किया गया था।

उन्होंने कहा, ‘‘इससे अब ऐसी कमजोरियों की पहचान कर उन्हें ठीक करने का अवसर मिला है। ‘मिथोस’ और इसी तरह के उन्नत एआई मॉडल तक पहुंच हासिल करना सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में है। इस संबंध में अमेरिका और संबंधित कंपनियों के साथ बातचीत की जा रही है।’’

सचिव ने कहा कि इसके लिए एक निर्धारित प्रक्रिया है और सरकार फिलहाल उसी प्रक्रिया पर काम कर रही है।

भाषा योगेश अजय

अजय