यस बैंक का निदेशक मंडल कोष जुटाने पर 29 जून को करेगा विचार
यस बैंक का निदेशक मंडल कोष जुटाने पर 29 जून को करेगा विचार
नयी दिल्ली, 23 जून (भाषा) निजी क्षेत्र के यस बैंक का निदेशक मंडल 29 जून को होने वाली बैठक में कोष जुटाने पर विचार करेगा। बैंक ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
यस बैंक ने शेयर बाजार को दी गई जानकारी में कहा कि निदेशक मंडल यह तय करेगा कि इक्विटी प्रतिभूतियां जारी करके पूंजी जुटाई जाए या नहीं।
बैंक ने बताया कि इसके अलावा बॉन्ड के जरिये भी कोष जुटाने के विकल्पों पर विचार किया जाएगा।
बैंक ने कहा कि भविष्य की आवश्यकताओं को देखते हुए यह कदम उठाया जा सकता है और इसके लिए आवश्यक शेयरधारकों की मंजूरी भी ली जाएगी, ताकि कंपनी अधिनियम 2013 के तहत जरूरी प्रक्रियाएं पूरी की जा सकें।
भाषा यासिर अजय
अजय

Facebook


