मजबूत हाजिर मांग से जस्ता वायदा कीमतों में मामूली तेजी

Ads

मजबूत हाजिर मांग से जस्ता वायदा कीमतों में मामूली तेजी

  •  
  • Publish Date - September 16, 2026 / 08:18 PM IST,
    Updated On - September 16, 2026 / 08:18 PM IST

नयी दिल्ली, 16 सितंबर (भाषा) हाजिर बाजार की मांग में तेजी आने के बीच वायदा कारोबार में बुधवार को जस्ता की कीमत 0.44 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ 419.05 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सितंबर माह की डिलिवरी वाले अनुबंध के लिए जस्ता का भाव 5.50 रुपये या 0.44 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ 419.05 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसमें 347 लॉट के लिए कारोबार हुए।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मांग बढ़ने के कारण कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से वायदा बाजार में जस्ता कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश

ताजा खबर