Thane Road Accident News | Photo Credit: IBC24
ठाणे: Thane Road Accident News महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। (Maharashtra Road Accident News) जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद अफरातफरी मच गई।
Thane Road Accident News मिली जानकारी के अनुसार, घटना अटगांव के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि बुधवार को एक एमयूवी के सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराने के बाद एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई और छह घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, मुंबई के जोगेश्वरी का यह परिवार नासिक जिले के त्र्यंबकेश्वर में भगवान शिव के प्रसिद्ध मंदिर में दर्शन करने के बाद लौट रहा था। मुंबई-नासिक राजमार्ग पर अटगांव के पास यह हादसा अपराह्न में हुआ।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘कार राजमार्ग पर पिछले दो वर्षों से लावारिस खड़े जले हुए ट्रक से पीछे से जा टकराई, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।’’ पुलिस ने बताया कि मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं। मृतकों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने बताया कि हादसे में घायल छह यात्रियों का फिलहाल शाहपुर उप-जिला अस्पताल में इलाज जारी है।