BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Zomato Share Price: जोमैटो ने इस देश से समेटा अपना कारोबार, शेयर ने दिखाई रॉकेट जैसी तेजी – NSE: ZOMATO, BSE: 543320

Zomato Share Price: जोमैटो ने इस देश से समेटा अपना कारोबार, शेयर ने दिखाई रॉकेट जैसी तेजी

(Zomato Share Price, Image Source: IBC24)

(Zomato Share Price, Image Source: IBC24)

Chandrakant Dewangan
Published: 11 Apr 2025 | 7:08 pmModified: 11 Apr 2025 | 7:08 pm
HIGHLIGHTS
  1. जोमैटो बना इटर्नल, नाम बदलने के बाद शेयर में हलचल
  2. नीदरलैंड वाली यूनिट बंद, कारोबार पर नहीं पड़ेगा असर
  3. मार्केट रिकवरी में इटर्नल का शेयर 3% चढ़ा

Zomato Share Price: शुक्रवार को बाजार की रिकवरी के बीच इटर्नल लिमिटेड (जो पहले जोमैटो के नाम से जानी जाती थी) के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। ट्रेडिंग के दौरान यह शेयर 3% उछलकर 218.20 रुपये पर पहुंच गया, जबकि पिछली क्लोजिंग 211.50 रुपये थी। जून 2024 में यह शेयर 146.85 रुपये तक गिर गया था, जो इसका 52 हफ्ते का लो है। वहीं दिसंबर 2024 में इसका 52 हफ्ते का हाई 304.50 रुपये रहा है। इस तेजी ने फिर से निवेशकों का ध्यान इस स्टॉक की ओर खींचा है।

जोमैटो नीदरलैंड बी.वी. का हुआ लिक्विडेशन

कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को सूचित किया कि उसकी विदेशी सहायक कंपनी जोमैटो नीदरलैंड बी.वी. को बंद किया जा रहा है। यह कंपनी पहले से ही निष्क्रिय थी और अब 9 अप्रैल 2025 से इसे आधिकारिक रूप से बंद करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इटर्नल लिमिटेड ने यह भी स्पष्ट किया कि इस लिक्विडेशन से उसके रेवेन्यू या कारोबार पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। यह बात पहले से कंपनी के रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस और अन्य दस्तावेजों में बताई गई थी।

कंपनी का नाम बदलकर अब इटर्नल

मार्च 2025 में शेयरधारकों की मंजूरी के बाद कंपनी ने अपना नाम जोमैटो से बदलकर इटर्नल लिमिटेड कर लिया। हालांकि, जोमैटो ब्रांड और ऐप का नाम पहले जैसा ही रहेगा। अब इटर्नल के अंतर्गत चार मुख्य कारोबार है - जोमैटो ( फूड डिलीवरी), ब्लिंकिट (ग्रोसरी), डिस्ट्रिक्ट और हाइपरप्योर (BJB सप्लाई)। यह बदलाव कंपनी की दीर्घकालिक रणनीति का हिस्सा है।

शेयर का हालिया प्रदर्शन कैसा रहा?

भले ही शुक्रवार को शेयर में तेजी आई हो लेकिन साल की शुरुआत में अब तक इसमें करीब 24 फीसदी की गिरावट आई है। पिछले 6 महीनों में 25% और 3 महीनों में 14% की गिरावट दर्ज की गई है। सिर्फ एक महीने में ही 3% का नुकसान हुआ है। वहीं, एक साल की बात करें तो अब भी इस शेयर ने करीब 10% का बढ़िया रिटर्न दिया है।

नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: इटर्नल लिमिटेड पहले जोमैटो के नाम से जानी जाती थी; मार्च 2025 में इसका नाम बदल दिया गया।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Chandrakant Dewangan
Chandrakant Dewangan

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: Zomato Share Price: Zomato ended its business from this country, the stock showed rocket-like growth

Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट

Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट

01 Oct 2026 | 9:20 am
विमान ईंधन की कीमत 137 रुपये प्रति लीटर हुई, वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर के दाम भी बढ़े

विमान ईंधन की कीमत 137 रुपये प्रति लीटर हुई, वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर के दाम भी बढ़े

01 Oct 2026 | 9:11 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति

UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति

01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम

PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम

01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

01 Oct 2026 | 7:03 am
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

01 Oct 2026 | 6:56 am