जायडस लाइफसाइंसेज 16.64 करोड़ डॉलर में एसेर्टिओ का अधिग्रहण करेगी

जायडस लाइफसाइंसेज 16.64 करोड़ डॉलर में एसेर्टिओ का अधिग्रहण करेगी

जायडस लाइफसाइंसेज 16.64 करोड़ डॉलर में एसेर्टिओ का अधिग्रहण करेगी
Modified Date: May 13, 2026 / 10:22 pm IST
Published Date: May 13, 2026 10:22 pm IST

नयी दिल्ली, 13 मई (भाषा) दवा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी जायडस लाइफसाइंसेज ने अमेरिकी फार्मा कंपनी एसेर्टियो होल्डिंग्स का अधिग्रहण करने की घोषणा की है।

यह सौदा लगभग 16.64 करोड़ डॉलर (करीब 1,590 करोड़ रुपये) के कुल मूल्य पर किया जाएगा।

कंपनी ने बताया कि उसकी अनुषंगी इकाई जायडस वर्ल्डवाइड डीएमसीसी ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई जारा मर्जर सब इंक के जरिये एसेर्टियो होल्डिंग्स के साथ एक अंतिम समझौता किया है।

इसके तहत जायडस, एसेर्टियो के सभी शेयर 23.50 डॉलर प्रति शेयर नकद में खरीदेगी।

एसेर्टियो होल्डिंग्स अमेरिका की एक दवा कंपनी है, जो खास तौर पर विशेष श्रेणी (स्पेशलिटी) की दवाओं और कैंसर मरीजों के सहायक उपचार (ऑन्कोलॉजी सपोर्टिव केयर) से जुड़ी सेवाओं के क्षेत्र में काम करती है।

भाषा योगेश अजय

अजय


लेखक के बारे में