Chhattisgarh Liquor Price Reduce: छत्तीसगढ़ में कम होंगे शराब के दाम!.. हटाया गया ये शुल्क, कैबिनेट की बैठक में साय सरकार का बड़ा फैसला
Chhattisgarh Liquor Price Reduce News: रायपुर: कल छत्तीसगढ़ विधानसभा में साय सरकार के द्वारा 2025-26 सत्र का आम बजट पेश किया जाएगा। इससे पहले आज सरकार की तरह से मंत्रिमंडल …
Chhattisgarh Liquor Price Reduce News
- छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: विदेशी शराब पर 9.5% अतिरिक्त आबकारी शुल्क समाप्त
- छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: विदेशी शराब पर 9.5% अतिरिक्त आबकारी शुल्क समाप्त
- औद्योगिक विकास नीति 2024-30 को प्रभावी बनाने व भण्डार क्रय नियमों में संशोधन प्रस्ताव स्वीकृत
Chhattisgarh Liquor Price Reduce News: रायपुर: कल छत्तीसगढ़ विधानसभा में साय सरकार के द्वारा 2025-26 सत्र का आम बजट पेश किया जाएगा। इससे पहले आज सरकार की तरह से मंत्रिमंडल की अहम बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में राज्य और जनहित से जुड़े कई फैसले लिए गए। इन फैसलों में सबसे महत्वपूर्ण आबकारी से जुड़ा निर्णय रहा।
Chhattisgarh Cabinet Decisions in Hindi
दरअसल सरकार ने कैबिनेट की बैठक में ऐलान किया है कि, विदेशी मदिरा पर लगाया जाने वाला 9.5% अतिरिक्त आबकारी शुल्क खत्म किया जाएगा। इससे प्रदेशभर में विदेशी शराब की कीमतों में कमी आने की संभावना है।। इस तरह कैबिनेट की बैठक में छत्तीसगढ़ आबकारी नीति वित्तीय वर्ष 2025-26 का अनुमोदन किया गया।
छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल के बड़े और महत्वपूर्ण निर्णय
जानकारी के मुताबिक़ वर्ष 2025-26 की आबकारी नीति वर्ष 2024-25 की भांति होगी। वित्तीय वर्ष 2025-26 में 674 मदिरा दुकानें तथा आवश्यकता अनुसार प्रीमियम मदिरा दुकानें संचालित करने का निर्णय भी यथावत् रखा गया है। देशी मदिरा की आपूर्ति पूर्ववत् रेट ऑफर प्रभावी रहेगा। विदेशी मदिरा थोक क्रय, वितरण छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कार्पाेरेशन लिमिटेड द्वारा होगा। मदिरा पर लागू अधोसंरचना विकास शुल्क यथावत् रहेगा। विदेशी मदिरा फुटकर दुकानों पर 9.5 प्रतिशत की दर से लगने वाला अतिरिक्त आबकारी शुल्क समाप्त होगा।
मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ़ लोक परिसर (बेदखली) (संशोधन) विधेयक-2025 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
मंत्रिपरिषद द्वारा ईज ऑफ डुइंग बिजनेस के हित को देखते हुए ई-प्रोक्योरमेंट के लिए गठित सशक्त समिति को समाप्त करने का निर्णय लिया। चूंकि वर्तमान में पीएफआईसी द्वारा 100 करोड़ रूपए से उपर की परियोजनाएं स्वीकृत किए जा रहे हैं। बड़ी आईटी परियोजनाओं के संबंध में पहले से सशक्त समिति अनुमोदन की अनिवार्यता होने से अनुमोदन प्रक्रिया का डुप्लिकेशन होता है। इस कारण सशक्त समिति को समाप्त करने का निर्णय लिया।
छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण और उपभोक्ता मामलों की समयबद्ध सुनवाई के लिए सदस्य का एक नवीन पद सृजित करने का निर्णय लिया गया।
खरीफ विपणन वर्ष 2022-23, 2023-24 एवं 2024-25 के समर्थन मूल्य योजना में धान एवं चावल परिवहन की दर के लिए गठित राज्य स्तरीय समिति की अनुशंसा दर को स्वीकृत करने का निर्णय लिया गया।
छत्तीसगढ़ श्रम विधियां संशोधन एवं विविध प्रकीर्ण उपबंध विधेयक-2025 के माध्यम से कारखाना अधिनियम-1948, औद्योगिक विवाद अधिनियम-1947 तथा ट्रेड यूनियन अधिनियम-1976 में संशोधन के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
रजिस्ट्रीकरण अधिनियम-1908 (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक-2025 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
रजिस्ट्री ऑफिसों के नियमित रूप से संचालन के लिए वाणिज्यिक कर (पंजीयन) विभाग में उप पंजीयक के पदोन्नति श्रेणी के रिक्त 9 पदों की पूर्ति के लिए पांच वर्ष की अर्हकारी सेवा में एक बार के लिए छूट प्रदान करने का निर्णय लिया गया।
राज्य में 01 नवम्बर 2024 से औद्योगिक विकास नीति 2024-30 प्रभावशील है। इसे और अधिक प्रभावी बनाने के लिए वाणिज्य एवं उद्योग विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ शासन भण्डार क्रय नियम-2002 में प्रस्तावित संशोधन के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
छत्तीसगढ़ सरकार एवं व्यक्ति विकास केन्द्र इंडिया (द आर्ट ऑफ लिविंग) के मध्य आजीविका सृजन एवं ग्रामीण छत्तीसगढ़ का कल्याण विषयक एमओयू के लिए राज्य सरकार के सुशासन एवं अभिसरण विभाग को अधिकृत किया गया।
मंत्रिपरिषद की बैठक दिनांक 02 मार्च 2025 by satya sahu on Scribd
मा. मुख्यमंत्री श्री @vishnudsai जी की अध्यक्षता में आयोजित मंत्री परिषद की बैठक।
📍मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर pic.twitter.com/ysCSmHkDIa
— Arun Sao (@ArunSao3) March 2, 2025
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: 9.5% अतिरिक्त आबकारी शुल्क हटाने से विदेशी शराब की कीमतें कम हो जाएंगी, हालांकि सटीक प्रतिशत ब्रांड और कैटेगरी पर निर्भर करेगा।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Chhattisgarh Liquor Price Reduce News, Chhattisgarh Cabinet Decisions in Hindi
Breaking News in Hindi | latest Breaking news | Live breaking news in Hindi
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm