Aligarh News: होने वाले दामाद के साथ भागने वाली सास ने बहनोई के साथ किया ऐसा काम, अब हर तरफ हो रही इस महिला की चर्चा, जानें क्या है मामला

Aligarh News: होने वाले दामाद के साथ भागने वाली सास ने बहनोई के साथ किया ऐसा काम, अब हर तरफ हो रही इस महिला की चर्चा, जानें क्या है मामला

Aligarh News: होने वाले दामाद के साथ भागने वाली सास ने बहनोई के साथ किया ऐसा काम, अब हर तरफ हो रही इस महिला की चर्चा, जानें क्या है मामला

Aligarh News | Photo Credit: IBC24

Modified Date: February 12, 2026 / 11:35 am IST
Published Date: February 12, 2026 11:35 am IST
HIGHLIGHTS
  • पहले दामाद के साथ और अब बहनोई के साथ
  • मामला दो राज्यों (उत्तर प्रदेश और बिहार) से जुड़ा होने के कारण फंसा हुआ है।
  • घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

अलीगढ़: अक्सर कहा जाता है कि प्यार अंधा होता है। ये न तो रिश्ते देखता है और न ही समाज की बंदिशें। जब दो लोग एक-दूसरे को दिल से चाहने लगते हैं, तो उनके लिए दुनिया की बनाई सीमाएं मायने नहीं रखतीं। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से सामने आया है। जहां एक महिला सपना अपने बहनोई के साथ फरार हो गई। बताया जा रहा है कि इससे पहले महिला अपने होने वाले दामाद (Saas Damad Love Story) के साथ भागी थी। अब घटना के बाद दामाद राहुल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

10 महीने बाद बहनोई के साथ हुई फरार

UP Aligarh News मिली जानकारी के अनुसार, मामला दादों थाना क्षेत्र के मनोहरपुर गांव का है। बताया जा रहा है कि 38-39 वर्षीय सपना देवी बीते साल अप्रैल में अपने होने वाले दामाद के साथ भाग गई थी, दोनों बिहार-नेपाल बॉर्डर तक पहुंचकर कुछ समय बिताया, लेकिन बाद में पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया और दोनों अलीगढ़ लौट गए। लेकिन अब 10 महीने बाद महिला अपने बहनोई के साथ फरार हो गई।

राहुल का आरोप

जिसके बाद राहुल ने आरोप लगाया कि सपना कुछ दिनों पहले उसके के साथ फरार हो गई। दोनों बिहार के सीतामढ़ी जिले के थाना बेला क्षेत्र के गांव उसरैना में रह रहे थे, जहां राहुल कपड़े का व्यापार कर रहा था। राहुल का आरोप है कि सपना कई दिनों से अपनी बेटी, बहन और बहनोई के संपर्क में थी, उसकी बहन ने उसे धमकी भी दी थी, लेकिन बाद में बातचीत से विवाद सुलझा लिया गया था। छह फरवरी को जब राहुल काम पर गया था, तभी उसका बहनोई घर आया और सपना को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। सपना अपने साथ दो लाख और जेवरात भी ले गई है।

15 दिन पहले पति भी कर चुका है दूसरी शादी

सपना के दो बच्चे हैं। एक बेटी की शादी होने वाली थी और एक बेटा भी है। बताया जा रहा है कि दामाद संग भागने के बाद उसके पति ने भी दूसरी शादी कर ली है। ग्रामीणों के अनुसार, उसने 15 दिन पहले ही दूसरी शादी की है। इस पूरे मामले को लेकर पूरे इलाके में जबरदस्‍त चर्चा हो रही है।

घटना गांव में चर्चा का विषय

यह घटना गांव और आसपास के इलाकों में चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर जांच शुरू की जाएगी, लेकिन अभी तक कोई FIR दर्ज नहीं हुई है। मामला दो राज्यों से जुड़ा होने के कारण फंसा हुआ है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।