BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

उप्र : चंदौली में युवक की गोली मारकर हत्या, अलीगढ़ में महिला घायल

उप्र : चंदौली में युवक की गोली मारकर हत्या, अलीगढ़ में महिला घायल

उप्र : चंदौली में युवक की गोली मारकर हत्या, अलीगढ़ में महिला घायल
Bhasha
Published: 06 Jun 2026 | 11:22 pmModified: 06 Jun 2026 | 11:22 pm

चंदौली/अलीगढ़, छह जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में शनिवार को मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने 38 वर्षीय एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि अलीगढ़ में एक अलग घटना में 45 वर्षीय महिला गोली लगने से घायल हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

चंदौली में यह घटना अलीनगर थाना क्षेत्र में हुई। मुगलसराय थाना क्षेत्र के चतुर्भुजपुर गांव निवासी मनोज कुमार अपराह्न करीब ढाई बजे पटपरा गांव के पास साइकिल से जा रहे थे।

अलीनगर थाना प्रभारी घनश्याम शुक्ला ने बताया कि अज्ञात हमलावरों ने मोटरसाइकिल से आकर मनोज कुमार की कनपटी में गोली मारी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। मामले की जांच के लिए विशेष अभियान दल (एसओजी) सहित पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं।

वहीं, अलीगढ़ में एक अन्य घटना में पुराने शहर क्षेत्र के नयरी चौराहे के पास मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने 45 वर्षीय एक महिला को गोली मारकर घायल कर दिया।

पुलिस के अनुसार यह घटना अपराह्न करीब दो बजे रोरावर थाना क्षेत्र में उस समय हुई जब पीड़िता रानी अपनी बेटी रिहाना के साथ काम पर जा रही थीं।

पुलिस ने बताया कि नकाबपोश दो हमलावरों ने महिला को रास्ते में रोककर नजदीक से गोली चलाई और मोटरसाइकिल से फरार हो गए। यह घटना उनकी पुत्री ने देखी।

घायल महिला को जिला मलखान सिंह अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने बताया कि उन्हें कूल्हे के पास गोली लगी है और उनकी स्थिति स्थिर है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी सर्वम सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है।

पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान तथा गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

भाषा

सं, जफर रवि कांत

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: उप्र : चंदौली में युवक की गोली मारकर हत्या, अलीगढ़ में महिला घायल

People also search for:MurdershootingupUP Shooting Murder
शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

01 Oct 2026 | 11:36 pm
हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

01 Oct 2026 | 11:29 pm
गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

01 Oct 2026 | 11:11 pm
महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

01 Oct 2026 | 11:05 pm
एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

01 Oct 2026 | 10:22 pm
गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

01 Oct 2026 | 10:06 pm
सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 9:54 pm