हिमाचल प्रदेश पंचायत चुनाव में 113 वर्षीय महिला ने किया मतदान

हिमाचल प्रदेश पंचायत चुनाव में 113 वर्षीय महिला ने किया मतदान

हिमाचल प्रदेश पंचायत चुनाव में 113 वर्षीय महिला ने किया मतदान
Modified Date: May 26, 2026 / 07:17 pm IST
Published Date: May 26, 2026 7:17 pm IST

बिलासपुर, 26 मई (भाषा) हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में मंगलवार को पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के पहले चरण में मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक मतदान किया।

प्रमुख मतदाताओं में 113 वर्षीय मंगलू देवी भी शामिल थीं, जिन्होंने घुमारवीं विकास खंड के अंतर्गत स्यू ग्राम पंचायत में बनाए गए ‘पिंक बूथ’ पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

भद्रोग गांव की निवासी मंगलू देवी अपने परिवार के सदस्यों के साथ मतदान केंद्र पहुंची थीं। वह चुनाव में भाग लेने वाली सबसे उम्रदराज महिला मतदाताओं में से एक हैं।

बिलासपुर के जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त राहुल कुमार ने उनके जज्बे की सराहना करते हुए कहा कि लोकतंत्र के इस “महापर्व” में उनकी भागीदारी मतदाताओं और युवा पीढ़ी दोनों को चुनावी प्रक्रिया में सक्रिय रूप से हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करेगी।

भाषा जोहेब पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में