Panna Viral Video News: थाने से पुलिस की बोलेरो ले उड़ा शराबी.. फिर भरे बाजार में मचाया ऐसा तांडव कि मच गई चीख-पुकार, वीडियो देखकर रह जायेंगे हैरान
Panna Viral Video News: पन्ना जिले के रैपुरा थाना क्षेत्र में एक शराब के नशे में धुत युवक पुलिस की गाड़ी लेकर फरार हो गया।
Panna Viral Video News/Image Credit: AI
- पन्ना जिले में थाने से पुलिस की गाड़ी लेकर फरार हुआ शराबी युवक।
- युवक ने बाजार में मचाया जमकर उत्पात।
- शराबी युवक ने बाजार में कई लोगों को मारी टक्कर।
Panna Viral Video News: पन्ना: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के रैपुरा थाना क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक शराब के नशे में धुत युवक पुलिस की गाड़ी लेकर फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक तेज रफ्तार से बाजार में वाहन दौड़ाता रहा और इस दौरान कई मोटरसाइकिल चालकों को टक्कर मार दी। अचानक हुई इस घटना से बाजार में भगदड़ जैसे हालात बन गए और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
घटना का वीडियो हुआ वायरल
Panna Viral Video News: पूरे घटनाक्रम का वीडियो किसी राहगीर ने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी युवक को ग्रिफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक पुलिस की गाड़ी तक कैसे पहुंचा और उसे लेकर फरार कैसे हुआ। पुलिस पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- CM Pushkar Singh Dhami On Jantar Mantar Protest : पेपर लीक पर PM मोदी के बड़े ऐलान का धामी ने किया स्वागत! बोले- छात्रों के नाम पर हो रही राजनीति अब नहीं चलेगी
- Judge Abdul Hakeem Kakar Killed: यहां जिला एवं सत्र न्यायाधीश की दर्दनाक मौत.. बॉडीगार्ड की भी नहीं बच सकी जान, सुनवाई के लिए हुए थे रवाना तभी अचानक दोनों ओर से..
- CM Yogi Targeted Opposition: 2017 से पहले आम थे दंगे, गोरखपुर आने से डरते थे लोग, सीएम योगी ने मंच से विपक्ष पर साधा निशाना, जानें क्या कहा…

Facebook


