छत्तीसगढ़ में सामने आये कोविड-19 के 28 नए मामले

छत्तीसगढ़ में सामने आये कोविड-19 के 28 नए मामले

छत्तीसगढ़ में सामने आये कोविड-19 के 28 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:25 pm IST
Published Date: September 18, 2021 10:22 pm IST

रायपुर, 18 सितंबर (भाषा) छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 28 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में शनिवार तक कोविड-19 की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 10,05,042 हो गई है।

राज्य में शनिवार को 18 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, जबकि 24 लोगों ने घर में पृथकवास की अवधि पूरी की। राज्य में शनिवार को किसी भी मरीज की मृत्यु नहीं हुई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि आज रायपुर से एक, दुर्ग से एक, राजनांदगांव से सात, धमतरी से एक, बलौदाबाजार से तीन, महासमुंद से एक, बिलासपुर से तीन, कोरबा से तीन, गौरेला—पेंड्रा—मरवाही से एक, जशपुर से दो, कोंडागांव से एक, दंतेवाड़ा से एक, सुकमा से एक मामला सामने आया जबकि अन्य राज्य से दो मामले हैं।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 10,05,042 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 9,91,150 संक्रमण मुक्त हो गए हैं। फिलहाल 332 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में कोविड-19 के 13,560 मरीजों की मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,57,908 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 3,139 लोगों की मौत हुई है।

भाषा संजीव sg राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में