छत्तीसगढ़ में सामने आये कोविड-19 के 3241 नए मामले

Ads

छत्तीसगढ़ में सामने आये कोविड-19 के 3241 नए मामले

  •  
  • Publish Date - February 1, 2022 / 11:04 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:59 PM IST

रायपुर, एक फरवरी (भाषा) छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से 3241 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में मंगलवार तक कोविड-19 की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 11,29,104 हो गई है।

राज्य में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि आज 148 मरीजों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, जबकि 5452 लोगों ने घरों में पृथकवास पूरा किया। राज्य में मंगलवार को कोरोना वायरस के 16 मरीजों की मृत्यु हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि आज रायपुर से 493, दुर्ग से 243, राजनांदगांव से 199, बालोद से 67, बेमेतरा से 92, कबीरधाम से 87, धमतरी से 316, बलौदाबाजार से 83, महासमुंद से 64, गरियाबंद से 56, बिलासपुर से 141, रायगढ़ से 121, कोरबा से 87, जांजगीर-चांपा से 49, मुंगेली से 140, गौरेला-पेंड्र-रवाही से 53, सरगुजा से 53, कोरिया से 80, सूरजपुर से 54, बलरामपुर से 116, जशपुर से 19, बस्तर से 112, कोंडागांव से 141, दंतेवाड़ा से 44, सुकमा से तीन, कांकेर से 214, नारायणपुर से एक और बीजापुर से 113 नये मामले सामने आये।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 11,29,104 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 10,94,073 संक्रमण मुक्त हो गए। राज्य में 21162 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से 13,869 लोगों की मौत हुई है।

भाषा संजीव संजीव राजकुमार

राजकुमार

ताजा खबर