Raipur CA Office Theft Case: कटर से काटा कैश काउंटर का लॉक.. उड़ा लिए थे 7.80 लाख रुपये नकद, रायपुर में ऐसे पकड़ में आया दफ्तर का पूर्व कर्मचारी

Ads

Raipur CA Office Theft Case Solved: रायपुर के सिविल लाइन स्थित सीए कार्यालय में चोरी का खुलासा, 30 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार, 7.80 लाख रुपये बरामद।

  •  
  • Publish Date - July 23, 2026 / 03:45 PM IST,
    Updated On - July 23, 2026 / 03:47 PM IST

Raipur CA Office Theft Case Solved || Image- Raipur Commissionerate Police Press

HIGHLIGHTS
  • 30 घंटे में चोरी का खुलासा।
  • पूर्व कर्मचारी समेत दो आरोपी गिरफ्तार।
  • 7.80 लाख रुपये नकद बरामद।

रायपुर: राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना इलाके के सीए तारवानी एंड एसोसिएट्स के कार्यालय में हुई लाखों रुपये की चोरी का पुलिस ने 30 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। (Raipur CA Office Theft Case Solved) मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 7.80 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

ऑफिस का पूर्व कर्मचारी निकला मुख्य आरोपी

पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी उमेश पोर्ते पहले इसी कार्यालय में काम करता था। नौकरी छोड़ने के बाद भी उसे कार्यालय में रखे पैसे की पूरी जानकारी थी। इसी जानकारी का फायदा उठाते हुए उसने अपने साथी लक्ष्मीनारायण ध्रुव के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

कैश काउंटर का लॉक काटकर की थी चोरी

पुलिस के मुताबिक, 21 जुलाई 2026 की सुबह कार्यालय की कैशियर अपर्णा नायक को ऑफिस के ड्राइवर ने चोरी की सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि अज्ञात व्यक्ति रात में कार्यालय में घुसा और कटर से कैश काउंटर का लॉक काटकर उसमें रखी नकदी चोरी कर फरार हो गया। (Raipur CA Office Theft Case Solved) शिकायत के आधार पर सिविल लाइन थाने में अपराध क्रमांक 388/26 के तहत धारा 331(4) और 305 बीएनएस में मामला दर्ज किया गया।

CCTV और मुखबिर की मदद से मिली सफलता

पुलिस उपायुक्त (क्राइम) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल) तारकेश्वर पटेल के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा सिविल लाइन थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की। टीम ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, कर्मचारियों और पूर्व कर्मचारियों से पूछताछ की तथा मुखबिरों को सक्रिय किया। जांच के दौरान संदेह पूर्व कर्मचारी उमेश पोर्ते पर गया, जिसे बिलासपुर से पकड़कर पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में उसने चोरी करना स्वीकार किया और अपने साथी लक्ष्मीनारायण ध्रुव की संलिप्तता भी बताई। इसके बाद दूसरे आरोपी को भी बिलासपुर से गिरफ्तार कर लिया गया।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

पहले भी जेल जा चुका है मुख्य आरोपी

पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी उमेश पोर्ते पहले भी मारपीट के मामलों में बिलासपुर जिले में जेल जा चुका है। (Raipur CA Office Theft Case Solved) फिलहाल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें:

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने लाल सागर में सऊदी टैंकर पर हूती हमले की निंदा की

वैश्विक प्रतिस्पर्धा में बने रहने के लिए इस्पात उद्योग को नए बाजार तलाशने होंगे: अधिकारी

डोप परीक्षण में विफल रहने के बाद जूडो खिलाड़ी अरुण कुमार को राष्ट्रमंडल खेलों से हटाया गया

मर्सिडीज-बेंज इंडिया हाइब्रिड वाहन लाना रखेगी जारी, नीतिगत समर्थन का अभाव बाधा नहीं : सीईओ

मुजफ्फरनगर में भगवान राम पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

रायपुर के सीए कार्यालय में चोरी का खुलासा कैसे हुआ?

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, कर्मचारियों से पूछताछ और तकनीकी जांच के आधार पर 30 घंटे के भीतर मामले का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

चोरी के मामले में किन लोगों को गिरफ्तार किया गया है?

पुलिस ने पूर्व कर्मचारी उमेश पोर्ते और उसके कथित साथी लक्ष्मीनारायण ध्रुव को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों से क्या बरामद किया है?

पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 7,80,000 रुपये की नकद राशि बरामद की गई है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।