Chhattisgarh Assembly Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का 9वां दिन, विधायक मंडावी ने उठाया नियद नेल्लानार के तहत निर्माण का मुद्दा, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दिया ये जवाब

Ads

Chhattisgarh Assembly Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का 9वां दिन, विधायक मंडावी ने उठाया नियद नेल्लानार के तहत निर्माण का मुद्दा

  •  
  • Publish Date - March 7, 2025 / 11:45 AM IST,
    Updated On - March 7, 2025 / 11:45 AM IST

Chhattisgarh Assembly Budget Session | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 'नियद नेल्लानार' योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यों की जानकारी दी।
  • 25 सामुदायिक और 18 व्यक्तिगत कार्यों को इस अभियान के तहत लिया गया है।
  • सभी विभागों की राशि का समन्वय किया जा रहा है, जिसमें डीएमएफ और मनरेगा शामिल हैं।

रायपुर: Chhattisgarh Assembly Budget Session छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के नौवें दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है। प्रश्नकाल में आज नियद नेल्लानार के तहत निर्माण का मुद्दा उठा। विधायक विक्रम मंडावी ने इस संबंध में विकास कार्यों से जुड़े सवाल पूछे।

Read More: Khandwa News: तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में हादसा! नर्मदा नदी में डूबे दो सगे भाई, जलस्तर बनाए रखने में बांध प्रबंधन नाकाम 

Chhattisgarh Assembly Budget Session इस पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के तहत 19 कैंप लगाए गए हैं और सड़कों का निर्माण लगातार जारी है। इसके अलावा, नए बाजार भी बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘नियद नेल्लानार’ के माध्यम से सड़कें बनाई जा रही हैं, जो ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

Read More: Rashifal Friday 07 March 2025: व्यापार में मिलेगी सफलता.. धन प्राप्ति का बन रहा योग, इन राशियों के लिए आज का दिन रहेगा विशेष 

जिसके बाद पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कन्वर्जेंस (संसाधनों का एकत्रीकरण) को लेकर सवाल उठाया। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इसका उत्तर देते हुए कहा कि इस अभियान में सभी मदों का कन्वर्जेंस किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि 25 सामुदायिक और 18 व्यक्तिगत कार्यों को इस अभियान के तहत लिया गया है, और डीएमएफ तथा मनरेगा समेत सभी विभागों की राशि का समन्वय किया जा रहा है।

नियद नेल्लानार योजना क्या है?

नियद नेल्लानार योजना छत्तीसगढ़ सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसके तहत सड़क निर्माण, नए बाजारों का निर्माण और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए काम किया जा रहा है।

इस योजना में कौन-कौन से कार्य किए जा रहे हैं?

नियद नेल्लानार योजना के तहत सड़कों का निर्माण, नए बाजारों का निर्माण, सामुदायिक और व्यक्तिगत कार्यों का समन्वय किया जा रहा है।

इस योजना में कितने कैंप लगाए गए हैं?

इस योजना के तहत 19 कैंप लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से विकास कार्यों को पूरा किया जा रहा है।