Bilaspur Road Accident News: तेज रफ़्तार मालवाहक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
बिलासपुर: Bilaspur Road Accident News: छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ समय से सड़क हादसों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी होते जा रही है। अलग-अलग जिलों में आए दिन हो रहे सड़क …

CM MK Stalin Admitted In Hospital/ Image Credit: IBC24 File Photo
- बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र में सड़क हादसा।
- सड़क हादसे में एक युवक की मौत, एक की हालत गंभीर।
- पुलिस की टीम ने शुरू की जांच।
बिलासपुर: Bilaspur Road Accident News: छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ समय से सड़क हादसों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी होते जा रही है। अलग-अलग जिलों में आए दिन हो रहे सड़क हादसों में कई लोग अपनी जान गवां रहे हैं और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं। आए दिन हो रहे सड़क हादसों के चलते लोगों के मन में डर बढ़ते जा रहा है और लोग घर से निकलने में भी सोच रहे हैं। इसी बीच न्यायधानी बिलासपुर से एक सड़क हादसे की खबर निकलकर सामने आई है। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई और एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
घायल का इलाज जारी
Bilaspur Road Accident News: मिली जानकरी के अनुसार, सकरी था क्षेत्र के भरनी के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां एक तेज रफ़्तार मालवाहक ने बाइक सवार युवकों को चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयंकर था कि, एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस की टीम ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
एक और सड़क हादसे में मां-बेटे की भी हुई मौत
Bilaspur Road Accident News: वहीं बिलासपुर में हुए एक और सड़क हादसे में मां- बेटे की दर्दनाक मौत हो गई है। बाइक में जा रहे मां बेटे को तेज रफ्तार ट्रेलर ने चपेट में ले लिया। घटना स्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। कथा पूजा में शामिल होकर दोनों घर जा रहे थे। इधर घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम कर दिया। पुलिस और प्रशासन के समझाइश व मुआवजा के आश्वासन के बाद चक्काजाम समाप्त हुआ। पुलिस केस दर्ज कर वाहन चालक की तलाश कर रही है।
यह घटना सीपत थाना क्षेत्र का है। जहां ग्राम जांजी निवासी सकुन बाई क्षत्रिय अपने बेटे हरीश सिंह के साथ कथा पूजा में शामिल होकर घर वापस लौट रही थी। इसी दौरान पंधी के पास अज्ञात तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को चपेट में ले लिया। जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया है। इधर घटना से आक्रोशित ग्रामीणों व परिजनों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया। हालांकि, पुलिस और प्रशासन की समझाइश और मुआवजे के आश्वासन के बाद चक्काजाम समाप्त हुआ। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: A high speed truck hit a bike rider, one youth died, another is in critical condition
छत्तीसगढ़
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm