UP Budget Session 2026: योगी सरकार आज पेश करेगी अपना 10वां बजट, इन लोगों पर रहेगा खास फोकस
UP Budget Session 2026: योगी सरकार आज पेश करेगी अपना 10वां बजट, इन लोगों पर रहेगा खास फोकस
UP Budget Session 2026 | Photo Credit: IBC24
- अनुमानित बजट लगभग 9 लाख करोड़ रुपये का होगा
- इसमें से ढाई लाख करोड़ रुपये से अधिक विकास कार्यों के लिए रखे जाने की संभावना है
- चुनावी वर्ष होने के कारण युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए लोक-लुभावनी योजनाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा
नई दिल्ली: UP Budget Session 2026: 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार 11 फ़रवरी को अपना 10वां पेश करेगी। चुनावी साल होने की वजह से सरकार अपने अधूरे वादों को इस बजट में पूरा करने की कोशिश करेगी। चुनावी बजट में समाज के हर तबके का ध्यान रखते हुए सरकार युवाओं से लेकर महिलाओं व बुजुर्गों के जीवन को सुगम बनाने के लिए तमाम योजनाओं के जरिए तो भारी-भरकम धनराशि देगी ही, विकसित उत्तर प्रदेश के लिए अवस्थापना व आवागमन संबंधी परियोजनाओं पर भी और फोकस बढ़ाने वाली है ताकि राज्य आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ सके।
UP Budget Session 2026 आपको बता दें कि यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि डबल इंजन सरकार की विकासशील सोच और मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति का प्रतिबिंब है। वित्त मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य सरकार ने बीते वर्षों में कानून-व्यवस्था, निवेश और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में जो भरोसा कायम किया है, यह बजट उसी भरोसे को और मजबूत करता है।
नौ लाख करोड़ रुपये का अनुमानित बजट
अगले वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए लगभग नौ लाख करोड़ रुपये के अनुमानित बजट में सरकार ढाई लाख करोड़ रुपये से अधिक विकास कार्यों के लिए रख सकती है। किन लोक-लुभावनी योजनाओं-परियोजनाओं के लिए कितनी धनराशि आवंटित की गई है, यह तो 11 फरवरी को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा सदन में बजट पेश करने के बाद ही स्पष्ट तौर पर पता चल सकेगा
इन्हें भी पढ़े:-
- Aaj Ka Rashifal 11 February 2026: आज इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, पैसा और प्यार… खुलेंगे नए अवसर के द्वार, पढ़ें बुधवार का राशिफल
- Mathura Family Suicide: ‘हम सुसाइड कर रहे हैं…’, पत्नी और बच्चों की हत्या के बाद की खुदकुशी, मौत से पहले बनाया वीडियो और सुसाइड नोट में कह दी ये बड़ी बात
- MP Bjp Executive Committee: विवादों में घिरी भोपाल भाजपा की नई कार्यकारिणी, घोषणा के कुछ ही देर बाद होल्ड हुई नियुक्ति, जानें क्या है पूरा मामला?

Facebook


