Subedar Release Date: इस दिन रिलीज होगी अनिल कपूर की फिल्म ‘सूबेदार’, प्राइम वीडियो पर होगा प्रीमियर

Subedar Release Date: अनिल कपूर अभिनीत उसकी एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘सूबेदार’ पांच मार्च को दुनियाभर में रिलीज होगी।

Subedar Release Date: इस दिन रिलीज होगी अनिल कपूर की फिल्म ‘सूबेदार’, प्राइम वीडियो पर होगा प्रीमियर

Subedar Release Date/Image Credit: Anil Kapoor Instagram

Modified Date: February 11, 2026 / 04:07 pm IST
Published Date: February 11, 2026 4:04 pm IST
HIGHLIGHTS
  • अनिल कपूर की फिल्म ‘सूबेदार’ पांच मार्च को होगी रिलीज।
  • फिल्म को सुरेश त्रिवेणी द्वारा निर्देशित किया गया है।
  • त्रिवेणी ने 'तुम्हारी सुलु', 'जलसा' और 'दलदल' जैसी दमदार फिल्में दी है।

Subedar Release Date: मुंबई: प्राइम वीडियो ने बुधवार को घोषणा की कि अनिल कपूर अभिनीत उसकी एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘सूबेदार’ पांच मार्च को दुनियाभर में रिलीज होगी। इस फिल्म को सुरेश त्रिवेणी द्वारा निर्देशित किया गया है। त्रिवेणी ने ‘तुम्हारी सुलु’, ‘जलसा’ और ‘दलदल’ जैसी दमदार फिल्में दी है। (Subedar Release Date) इस फिल्म का निर्माण विक्रम मल्होत्रा, कपूर और त्रिवेणी ने किया है। इस फिल्म की कहानी सूबेदार अर्जुन मौर्य पर आधारित है। मौर्य एक सेवानिवृत्त सैनिक है जो बदलती दुनिया में शांति पाने के लिए संघर्ष कर रहा है जहां उन मूल्यों को लगातार चुनौती दी जा रही है जिनके साथ वह कभी जिया करता था।

देखने मिलेगी पिता-पुत्री की भावुक कहानी

Subedar Release Date:  प्राइम वीडियो, इंडिया के ओरिजनल्स के निदेशक और प्रमुख निखिल मधोक ने कहा, ‘ ‘सूबेदार’ एक्शन से भरपूर एक रोमांचक फिल्म होने के साथ-साथ यह पिता-पुत्री की एक बेहद भावुक कहानी भी है। इसमें अनिल कपूर ने जबरदस्त अभिनय किया है। वह एक ऐसे एक्शन हीरो की भूमिका में हैं, जिसे दर्शक फिल्म की शुरुआत से (Subedar Release Date) ही पसंद करने लगेंगे।’ उन्होंने कहा, ‘हमें ‘सूबेदार’ के लिए सुरेश त्रिवेणी, अनिल कपूर, विक्रम मल्होत्रा और पूरी टीम के साथ काम करने पर गर्व है। हम पांच मार्च को प्राइम वीडियो पर इसके विश्वव्यापी प्रीमियर के जरिए इसे भारत और दुनियाभर के दर्शकों के सामने लाने के लिए बेहद उत्साहित हैं।’

मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे ये कलाकार

Subedar Release Date:  ओपनिंग इमेज फिल्म्स के पार्टनर और ‘सूबेदार’ के निर्माता विक्रम मल्होत्रा ने कहा कि, इस फिल्म में (Subedar Release Date) एक ऐसा मुख्य किरदार है, जिसे पहले कभी नहीं देखा गया और जो सेवा, अनुशासन और त्याग से गढ़ा गया है। फिल्म में राधिका मदान, सौरभ शुक्ला, आदित्य रावल, फैसल मलिक और मोना सिंह भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.