रायपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद, एक्टर शाहरूख खान तक को दे दी धमकी! मुंबई पुलिस ने फैयाज खान से की पूछताछ

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शाहरुख खान को धमकी भरा कॉल फैयाज के नाम से पंजीकृत एक फोन नंबर से किया गया था।

रायपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद, एक्टर शाहरूख खान तक को दे दी धमकी! मुंबई पुलिस ने फैयाज खान से की पूछताछ
Modified Date: November 7, 2024 / 03:49 pm IST
Published Date: November 7, 2024 3:15 pm IST

रायपुर: threat to actor Shah Rukh Khan from raipur अभिनेता शाहरुख खान को फोन पर कथित तौर पर धमकी देने के मामले में मुंबई पुलिस ने बृहस्पतिवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक व्यक्ति से पूछताछ की तथा उसे नोटिस दिया है। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

रायपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शाहरुख खान को फोन पर धमकी देने के मामले में मुंबई पुलिस ने फैयाज खान से पूछताछ की है तथा उसे नोटिस दिया है।

उन्होंने बताया कि शाहरुख खान को धमकी देने के मामले में मुंबई के बांद्रा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच के लिए मुंबई पुलिस रायपुर पहुंची है। पुलिस ने पंडरी थाना क्षेत्र के निवासी फैयाज खान से पूछताछ की है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुंबई पुलिस ने खान से प्रारंभिक पूछताछ की तथा उसे नोटिस जारी कर बांद्रा पुलिस थाने में हाजिर होने के लिए कहा है।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शाहरुख खान को धमकी भरा कॉल फैयाज के नाम से पंजीकृत एक फोन नंबर से किया गया था।

read more: primary school teacher promotion: सरकारी टीचर्स की खुल गई किस्मत.. जल्द जारी की जाएगी पदोन्नति सूची.. शिक्षा विभाग ने मंगाई शिक्षकों की जानकारी

read more:  Bigg Boss 18 Weekend Ka Vaar Update: बिग बॉस लवर्स के लिए बुरी खबर.. ‘वीकेंड का वार’ होस्ट नहीं करेंगे सलमान खान! ये दो सेलेब्स आ सकते हैं नजर

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com